- Hindi News
- शिमला व्यू क्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली
शिमला व्यू क्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली
शिमला | शिमलाव्यू वर्कशॉप अौर इसके आस पास के इलाकों में मंगलवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली की आपूर्ति शिमला व्यू वर्कशॉप, टॉप गियर और ठाकुर कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी। जतोग इलेक्ट्रिक सब डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता का कहना है कि शिमला व्यू स्थित 100 केवीए विद्युत स्टेशन में रिपेयर का कार्य जरूरी हो गया है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।