- Hindi News
- पानी की शिकायत के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
पानी की शिकायत के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
शहरवासियोंको पानी संबंधी शिकायतों के लिए अब निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग पानी की शिकायत अब एक टोल फ्री नंबर के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे और इसके लिए लोगों को किसी प्रकार को शुल्क भी अदा नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को हुई जीएफसी की मीटिंग में पानी की समस्या के बारे में शिकायत दर्ज करने के बारे में चर्चा की गई।
मेयर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास और लोगों से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की गई। मेयर संजय चौहान ने बताया कि बैठक में पानी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के बारे में विचार किया गया। शहर में जल्द ही बैटरी चालित गोल्फ कार्ट चल सकती है। नगर निगम प्रशासन के पास तीन कंपनियों ने गोल्फ कार्ट चलाने की इच्छा जाहिर की है। इसलिए अब निगम प्रशासन जल्द ही गोल्फ कार्ट चलाने के लिए टेंडर कॉल करेगा। इससे पहले भी निगम प्रशासन ने गोल्फ कार्ट चलाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन सिंगल बिडर आने की वजह से प्रशासन ने इसके टेंडर पुन: करने का फैसला लिया था। अब जब निगम प्रशासन के पास गोल्फ कार्ट चलाने के लिए तीन कंपनियों ने इच्छा जाहिर की है तो शहर में जल्द ही गोल्फ कार्ट चल सकती है। टाउन हॉल बिल्डिंग में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराने के बारे में भी चर्चा की गई। झंडे वाले स्थान में एक स्टेज का निर्माण किया गया है। इसके अलावा झंडे को चढ़ाने और उतारने के समय पुलिस की एक टोली भी मौजूद रहेगी जो सम्मान सहित झंडे को उतारेगी और चढ़ाएगी।
निगम के वाहनों के लिए मार्क होंगे स्थान
पीडब्ल्यूडीऔर निगम की सड़कों में चलने वाले निगम के पानी और कूड़े के वाहनों के खड़ा होने के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। निगम के पानी के टैंकर शहर के विभिन्न स्थानों में पानी की आपूर्ति करने के लिए खड़े होते हैं। इसके अलावा निगम की गाड़ियां भी विभिन्न स्थानों से डंपर और कूडा उठाने के लिए जाती हैं। ऐसे में इन स्थानों को मार्क किया जाएगा अौर निगम के पानी और कूड़े के वाहनों को इन्हीं चिन्हित स्थानों में वाहनों को खड़ा करना होगा।
आर्टिफिशियल स्केटिंग के बारे में भी चर्चा
रानीझांसी पार्क में आर्टिफिशियल स्केटिंग का प्रावधान करने के लिए आए एडीबी के प्रपोजल के बारे में भी विचार किया गया। बैठक में चर्चा की गई की इसे एडीबी को लीज पर दिया जाएगा या नहीं। इस