- Hindi News
- एचपीयू मेें तीन साल में बदलेंगे ब्रांचों के कर्मचारी
एचपीयू मेें तीन साल में बदलेंगे ब्रांचों के कर्मचारी
एचपीयूकी अलग-अलग ब्रांचों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अब तबादला नीति बदलेगी। अब एक ब्रांच में तीन साल के बाद एक कर्मचारी नहीं रह सकेगा। इस संबंध में प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर दिया हैं।
फर्जी मार्कशीट मामले में हुई प्रशासन की किरकिरी के बाद इस तरह का फैसला लिया गया हैं। तबादला नीति के अनुसार हर तीन साल और ज्यादा से ज्यादा पांच साल के एक ब्रांच में कार्यकाल पूरा होने पर कर्मचारी को दूसरी ब्रांच में भेजा जाएगा। प्राे. राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले को जल्द ही ईसी में रखा जाएगा। उनका कहना है कि इससे जहां काम में गुणवत्ता आएगी, वहीं किसी तरह की गड़बड़ की आशंका भी नहीं रहेगी। ऐसे में इस नीति को ईसी की बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी। गौर रहे कि एचपीयू ने इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया हैं। कमेटी ने इसका पूरा प्रारूप तैयार किया हुआ हैं।
कर्मचारियोंसे मांगें सुझाव
तबादलानीति को लेकर कर्मचारियों से भी सुझाव मांगें गए हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों के सुझाव के बाद इसे ईसी की बैठक में रखा जाएगा। पहले भी इसे ईसी में रखा गया था, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते इस मामले को ईसी ने मंजूरी नहीं दी गई। अब सुझाव के बाद ईसी कर्मचारियों के सुझाव के बाद ईसी की अंतिम मंजूरी दी जाएगी।