पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवांस्ड स्टडी में खेल स्पर्धा के विजेता किए सम्मानित

एडवांस्ड स्टडी में खेल स्पर्धा के विजेता किए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयउच्च अध्ययन संस्थान में खेल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सितंबर महीने में संस्थान के खेल परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। संस्थान के निदेशक प्रो. चेतन सिंह के खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खेल परिसर के प्रभारी केसर सिंह समिति के सदस्य विजय लक्ष्मी भारद्वाज, डाॅ. अनुराग शर्मा, कपिल, रविन्द्र सैनी, राकेश कुमार सिंह की सहभागिता से आयोजित किया गया। संस्थान के अध्येताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके बच्चों ने भाग लिया। महिला बैडमिंटन सिंगल तथा टेबल टेनिस सिंगल में डाॅ. अलवीना शकील, अध्येता को प्रथम रही जबकि पुरुष बैडमिंटन सिंगल टेबल टेनिस में संस्थान के सचिव सुनील वर्मा प्रथम रहे। स्नूकर में गुलशन हंस तथा बिलिय‌र्ड्स में टशी दवा प्रथम रहे। कैरम सिंगल महिला वर्ग में शारदा चौहान तथा कैरम डबल्स राजेश कुमार प्रीतम सिंह की जोड़ी प्रथम रही। चैस महिला वर्ग में कुमारी प्राची तथा पुरुष वर्ग में डाॅ. अनुराग शर्मा प्रथम रहे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर चेतन सिंह ने सभी विजेताओं तथा प्रतिभागियों को इस अवसर पर बधाई दी।

खासकर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। साथ ही उन्होंने उपस्थित अध्येताओं, अधिकारियों कर्मचारियों का आह्वान किया कि शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी क्षमता के अनुसार खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।