पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसुम्पटी में लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

कसुम्पटी में लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरोपियनयूनियन प्रोजेक्ट के तहत कसुम्पटी वार्ड में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा। यूरोपियन यूनियन प्रोजेक्ट के कार्डिनेटर डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि कसुम्पटी में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लांट के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जिस स्थान पर प्लांट लगाया जाएगा वहां दो सौ भवनों के सीवरेज को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद इसका ट्रीटमेंट करके इसे पुन: प्रयोग करने लायक बनाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि 200 घरों को चिन्हित कर उनका सर्वे कर लिया गया है। ट्रीटमेंट के बाद निकलने वाले पानी को सिंचाई के प्रयोग में लाया जा सकेगा। इस पानी में किसी प्रकार के हानिकारक तत्व नहीं होंगे। इसके अलावा इस पानी को नीचे के क्षेत्र में बने घरों के शौचालयों में फ्लश के काम में भी लाया जा सकेगा। डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि इस कार्य को जल्द ही शुरू किया जाएगा।