तारीफ करने आए अली के पास जवाब नहीं
िशमला|हिमाचल हाकर्ससोसायटी के प्रधान लियाकत अली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खलील उल्लाह के पक्ष में उतरे हैं। लियाकत अली का कहना है कि खलील उल्लाह मुस्लिम समुदाय के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। लियाकत अली को स्वयं शिमला में आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लियाकत अली ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान खलील उल्लाह के पक्ष में बयानबाजी की। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे जब खलील उल्लाह को अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी कार्यों के बारे में सवाल किए तो वे इन सवालों से बचते रहे और कहने लगे की उन्हें अभी शहर में आए कुछ ही समय हुआ है अौर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति मुख्यमंत्री की मर्जी से हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह पुलिस की ओर से तहबाजारियों पर की जा रही कार्रवाई को विरोध करते हैं अौर इस मामले को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाना चाहते हैं।