पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के आरोप में 4 बीएसएनएल कर्मी, 6 ठेकेदार दोषी करार, भेजे जेल

भ्रष्टाचार के आरोप में 4 बीएसएनएल कर्मी, 6 ठेकेदार दोषी करार, भेजे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| सोलनसिरमौर में आप्टिकल फाइबर लाईन बिछाने में अनियमितता के आरोप में सीबीआई कोर्ट में 10 लोगों को दोषी करार दिया है। इनमें भारत संचार निगम लिमिटेड के चार अधिकारी छह ठेकेदार शामिल हैं। सोमवार को विशेष न्यायाधीश भूपेश शर्मा ने मामले की सुनवाई हुई।

सभी दोषियों को कैथू जेल भेज दिया गया है। इन में बीएसएनएल अधिकारी मनमोहन सिंह एसडीई, दयाचंद एसडीई, एम जितेंद्र जेटीओ, और आशुतोष डोबरियन जेटीओ शामिल है। छह ठेकेदारों में कमल सिंह धौल्टा, संजीव कुमार, भूपिंद्र मिन्हास, दिगंबर सिंह, सतीश छिब्बर और धमेंद्र सिंह को भी जेल भेज गया है। यह कर्मचारी सिरमौर सर्किल में तैनात थे। 10 दिसंबर को इस मामले में सजा सुनवाई जाएगी।

ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का यह मामला वर्ष 2009 का है। सोलन सिरमौर सर्किल में बीएसएनएल ने आप्टिकल फाइबर लाईन बिछाई गई थी। लेकिन उक्त अधिकारियों ने ठेकेदार की मदद से लाखों का घोटाला सामने आया था। नियमों के तहत जमीन के नीचे फाइबर बिछाने के बाद उसे कंकरीट की पैकिंग में डालना होता है। इस कार्य में नियमों को ताक पर रखा गया। सीबीआई को सूचना मिली की ऑप्टिकल फाइबर बिछाने में अनियमितता हुई है। मामले मामले की प्रांरभिक जांच में कई सबूत मिले।