सीडी मामले में हाईकोर्ट में बहस
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से संबंधित सीडी मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने दोनों आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। अपील को दायर करने में करीब 100 दिनों की देरी हुई है। अत: दोनों पक्षों की ओर से देरी माफी के आवेदन पर लंबी बहस हुई।
कटवाल ने देरी का कारण घरेलू व्यवस्तता बताया है। कटवाल के अनुसार सरकार ने जानबूझ कर अपील दायर नहीं की। अत: वे पीड़ित होने के नाते निचली अदालत की ओर से दोनों आरोपियों को बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की योग्यता रखता है। कटवाल के अनुसार निचली अदालत ने दोनों के पक्ष में जल्दबाजी में फैसला सुनाया। साक्ष्यों को परखे बिना बरी किया। मुख्यमंत्री की ओर से पेश दलिलों में विशेष न्यायाधीश वन शिमला के 24 दिसंबर 2012 के फैसले को तार्किक उचित ठहराया है। न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी शेष दलीलें 29 दिसंबर को सुनेंगे।