पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग ने मांगा अस्थाई शिक्षकों का रिकाॅर्ड

विभाग ने मांगा अस्थाई शिक्षकों का रिकाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकेस्कूलों में कार्यरत पीटीए और पैरा शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च न्यायालय का फैसला आने के विभाग जल्द ही शिक्षकों के नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में सभी डिप्टी डायरेक्टर को सर्कुलर जारी कर दिया है। इस के तहत स्कूलों में ग्रांट इन एड के तहत नियुक्त पीटीए-डीपीई शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। 31 दिसंबर 2014 तक आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशालय भेजनी होगी। सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत पैरा डीपीई शिक्षकों का डाटा भी मांगा है। विभाग की तरफ जारी सर्कुलर में स्कूलों को परफार्मा भी भेजा गया है। इसके तहत शिक्षकों का डाटा भरकर भेजना होगा। कोर्ट ने पैट, पैरा और पीटीए शिक्षकों को लेकर फैसला सुनाया था। पैट शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रोसेस अभी चला हुआ है। विभाग ने सभी डिप्टी डायरेक्टर को 11 दिसंबर यानि वीरवार तक यह रिकार्ड भेजने के निर्देश दिए है।

शिक्षकोंकी ये है स्थिति

सरकारने इस केस के संबंध में कोर्ट में शिक्षकों का ब्योरा दिया था। इसके तहत जेबीटी के 800 पद, टीजीटी के 1591 पद, सीएंडवी टीचर के 4831 पद स्कूल प्राध्यापकों के 1980 पद, शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 222 पद, कॉलेज प्राध्यापकों के 670 पद रिक्त हैं। सरकार के अनुसार स्वीकृत जेबीटी के 21778 पदों में 20972 पद भरे हैं। 3552 पद प्राइमरी असिस्टेंट टीचरों द्वारा भरे गए हैं। टीजीटी के स्वीकृत पद 14822 हैं। जिनमें से 13231 पद भरे गए हैं। इनमें से 724 पद पैरा टीचरों 1062 पद पीटीए टीचरों द्वारा भरे गए हैं। सीएंडवी टीचरों के 16019 पद स्वीकृत है। इनमें से 12089 पद भरे गए हैं। इनमें से 764 पद पैरा टीचरों द्वारा 2943 पद पीटीए टीचरों द्वारा भरे गए हैं। स्कूल लेक्चरर के 16081 पद स्वीकृत है। जिसमें से 13936 पद फंक्शनल है। 2145 पद नॉन फंक्शनल है। इन पदों में 508 पद पैरा टीचरों द्वारा 1964 पद पैरा टीचरों द्वारा भरे गए हैं। डीपीई के 1484 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से 1264 पद भरे हैं। इन में से 93 पद पैरा टीचरों द्वारा 323 पद पीटीए टीचरों द्वारा भरे गए हैं। कॉलेज लेक्चररों के 2240 पद स्वीकृत है। 570 भरे हैं, 80 पीटीए से भरे गए हैं।