पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा वेली ब्रिज का, ड्रम से जुगाड़

दावा वेली ब्रिज का, ड्रम से जुगाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनकीओर से हाईकोर्ट के पास धंसी सड़क पर वाहनों की दोनों तरफ से आवाजाही सामान्य बनाने के लिए वेली ब्रिज लगाने का दावा किया था। जबकि अब ब्रिज नहीं, बल्कि सड़क के किनारे पर ड्रम लगाकर यातायात के लिए सामान्य बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

पीडब्ल्यूडी ने दावा किया है कि वह 10 दिन के भीतर रोड को डबल लेन के लिए सामान्य बना देंगे। इससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो पाएगी। अब सवाल है कि कैसे ड्रम के सहारे सड़क के डंगे को टिकाया जाएगा। जबकि सड़क का एक तरफा भाग पूरी तरह से धंस हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि वह पक्के स्थान पर डंगा भी लगा रहे हैं। साथ में क्रेट से रोड सामान्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अयूब खान ने कहा कि काम युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद है कि 10 दिन में यातायात सामान्य होगा। ड्रम और क्रेट के सहारे धंसी सड़क को ठीक किया जा रहा हैं। यात्रियों को दिक्कत हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इधरभी हो रही खुदाई

हाईकोर्टके पास सड़क धंसने से भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। अब छोटा शिमला पार्किंग के पास भी खुदाई चल रही है। ऊपर से मेन सड़क जा रही है, वहीं नीचे जेसीबी से खुदाई हो रही हैं। इस कारण यहां भी सड़क को खतरा हो सकता है। इसी तरह कु़छ समय पहले लक्कड़ बाजार में भी बन रहे निजी मकान के पास सड़क धंस गई थी। ऐसे में शहर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां अभी भी सड़क धंसने की कगार पर है। जबकि प्रशासन इससे बेखबर है। इससे पहले नगर निगम ने जेसीबी से खुदाई पर प्रतिबंध भी लगाया था, लेकिन अब इसका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

तीसरे दिन भी यात्रियों को परेशानी हुई। संजौली, कसुम्पटी, पंथाघाटी, न्यू शिमला, मैहली, मल्याणा और छोटा शिमला आने वाले लोगों को वाया टूटीकंडी और लक्कड़ बाजार होकर जाना पड़ रहा हैं।

धर्मशाला. विधानसभामें विधायक सुरेश भारद्वाज ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पूछा कि हाईकोर्ट के पास धंसी सड़क कब तक ठीक होगी। इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सड़क दुरुस्त करने में एक माह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इसे एक माह बाद डबल लेन के लिए खोल दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हाईकोर्ट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क को ड्रमों के सहारे खड़ा किया जा रहा है।