- Hindi News
- प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए इंटरव्यू 26 को
प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए इंटरव्यू 26 को
शिमला | हिमाचलप्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य संयुक्त प्रतियोगिता-2013 की लिखित परीक्षा पास की है, उनके साक्षात्कार लोक सेवा आयोग निगम विहार शिमला में 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक होंगे। सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए पत्र जारी कर दिए हैं। रोल नंबर के आधार पर शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर है। जिनको साक्षात्कार काॅल लेटर 23 दिसंबर तक नहीं मिलते हैं, वे आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।