आज लोअर बाजार में रहेगा पावर कट
शिमला | हिमाचलप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रसीटी बोर्ड द्वारा नार्थ व्यू सब स्टेशन में 11 दिसंबर को मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इसमें सुबह 11 बजे से चार बजे तक यह कार्य किया जाएगा। सिटी डिविजन ईदगाह के एचपीएसईबी के असिस्टेंट इंजीनियर प्रदीप कुमार गोयल ने कहा कि रिपेयर के चलते माल रोड, लोअर बाजार, मिडिल बाजार, गंज, पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग, सीटीओ बिल्डिंग, यूको बैंक बिल्डिंग में बिजली प्रभावित रहेगी।