- Hindi News
- स्नातक की वािर्षक वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी शुरू
स्नातक की वािर्षक वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी शुरू
एचपीयूनिवर्सिटीने यूजी तीसरे वर्ष की परीक्षा सूची जारी कर दी है। बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। साथ ही अंडर ग्रेजुएट, आईसीडीयोल, प्राइवेट और कंपार्टमेंट की परीक्षा होगी। बीपीई और बीएससी हॉनर बायोटेक्नोलॉजी माइक्रोबायोलॉजी दूसरे तीसरे वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है। इसके साथ ही रेग्युलर, आईसीडीयोल, प्राइवेट और कंपार्टमेंट परीक्षार्थी 30 दिसंबर तक बीना लेट फीस दिए अपने फार्म फीस जमा करा सकते है। इसके बाद एचपी यूनिवर्सिटी की लेट फीस दरें लागू होगी। एडमिशन फार्म एचपीयू की वेबसाइट www.hpuniv.in & www.hpuniv.nic.in पर जाकर परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते है।
परीक्षार्थी को 30 दिसंबर के बाद लेट फीस चुकानी होगी। जो कि तिथि के 15 दिनों तक 1200 रुपए चुकाने होगे। परीक्षा शुरू होने से 20 दिन पहले तक परीक्षार्थियों को 3600 रुपए चुकाने होंगे। परीक्षा के 7 दिन पहले 10800 रुपए की लेट फीस देनी होगी। स्पेशल एचपीयू कुलपति की ओर से स्पेशल चांस मिलने पर 20 हजार रुपए चुकाने होंगे।