पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूिर्त चाेर पकड़ाने पर दस लाख इनाम

मूिर्त चाेर पकड़ाने पर दस लाख इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने जारी की तीन प्रतिमाओं की फोटो

हनुमान की मूिर्त

{वस्त्रोंसहित

भगवान रघुनाथजी की मूिर्त

{वस्त्रोंसहित

भगवान रघुनाथजी की मूिर्त

{बिनावस्त्रों के

भास्कर न्यूज | शिमला/कुल्लू/धर्मशाला

सोमवाररातकुल्लू के रघुनाथ मंदिर से चोरी हुई ऐतिहासिक मूर्तियों को पकड़वाने में मदद करने वाले को प्रदेश सरकार ने दस लाख का इनाम देने की घोषणा की। सदन में बुधवार को भाेजनावकाश के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन में कहा कि धरोहर और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र मूर्तियों का चोरी होना चिंताजनक है। इसके प्रति सरकार गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। मूर्ति चोरी संबंधी जो भी पुख्ता जानकारी देगा इसके आधार पर चोरी हुई मूर्तियों को बरामद किया जा सके उसको दस लाख का नगद पुरस्कार सरकार देगी। साथ ही जांच पूरी होने तक उस व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुई रघुनाथ और हनुमान की प्रतिमा की तीन फोटो जारी की है। रघुनाथ की प्रतिमा की दो फोटो जारी की गई हंै। इसमें एक आभूषण और वस्त्रों के साथ की है और दूसरी बिना आभूषण और वस्त्रों की है। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इननंबरों पर दें सूचना

चोरीके सुराग के बारे में सूचना पुलिस को एसपी कुल्लू के मोबाइल नंबर- 94194-84949, 01902-224700 कार्यालय के दूरभाष पर दे सकते हैं। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए इंटरपोल, एसएसबी, सीआईएसएफ और आरपीएफ से भी मदद मांगी है। संजयकुंडू, एडीजी,लॉ एंड आॅर्डर

अपराधियोंकी लिस्ट तैयार

पुलिसने अपराधियों की सूची तैयार कर ली है। अब उनसे पूछताछ होगी। सूची में ऐसे लोग हैं जो चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं या फिर चोरी के लिए सजा काट चुके हैं। पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि जानकार ने घटना को अंजाम दिया है। होटलों, ढाबों, दुकानों सहित जहां संदेह की गुंजाइश है वहां पुलिस तलाशी ले रही है।