- Hindi News
- शैहल का शिकार करने के आरोप में चार गिरफ्तार
शैहल का शिकार करने के आरोप में चार गिरफ्तार
अवैधरूप से शैहल शिकार मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौपाल के जंगल में इस का शिकार किया गया है। उक्त आरोपी शैहल को मार कर इसे पिकअप में शिमला ला रहे थे। मंगलवार रात को ढली में नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ा। चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। नाके पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड दीपक और वन कर्मचारी चेतराम तैनात थे। रात को जब वह ठियोग की ओर से आने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप आई। इसे रोकने पर इसमें सवार चारों लोग घबरा गए। दीपक और चेतराम ने पिकअप के डाले में बैटरी की रोशनी डाली तो उसमें दो जंगली जानवरों के शव पड़े थे। इस दौरान टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिकअप के चालक रिंकू, संदीप रमेश और पम्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस चारों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। वाइल्ड लाइफ एक्ट-1972 के तहत शैहल-2 जानवर माना जाता है। इस का शिकार करना प्रतिबंधित है। लोग इस का शिकार खाने के लिए करते हैं।
^नाके के दौरान गाड़ी में शैहल पकड़ा गया है। पुलिस को इस की शिकायत कर दी है। रूटीन चैकिंग जारी है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रमनशर्मा, डीएफओवन विभाग