पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा महिला मोर्चा 15 से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

भाजपा महिला मोर्चा 15 से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रितु सेठी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर सभी जिला में बैठकें पूरी कर ली गई है। बैठकों में कुछ निर्णय लिए गए हैं। इसमें पार्टी का सदस्यता अभियान प्रमुख है। राष्ट्रीय महिला मोर्चा के आदेशानुसार प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ऊना में संपन्न हुई। इसमें विशेषरूप से राष्ट्रीय कार्यालय सचिव योगिता सिंह उपस्थित रहीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के सदस्यता अभियान को एक पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।

ज्यादाबनाएं सदस्य

इसकार्यक्रम की शुरूआत 15 दिसंबर को सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि पर होगी। इस दिन प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सभी महिला कार्यकर्ता अपने-2 जिलों क्षेत्रों में बूथ स्तर पर, सार्वजनिक स्थलों पर स्टाॅल लगाकर ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों, महिलाओं, युवा युवतियों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसे गति देने के लिए 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर घर-2 जाकर सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को ज्यादा संख्या में पार्टी की महिला सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

इन्हें सौंपी जिम्मेवारियां: राष्ट्रीयकार्यसमिति सदस्या राकेश शर्मा, संतोष सैणी, सुषमा शर्मा को ऊना कांगड़ा जिला की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी रमा वर्मा बिलासपुर, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू्, सोलन और अन्य सभी संगठनात्मक जिलों की सभी जानकारी स्वयं प्रदेश अध्यक्षा लेंगी। सभी जिलाध्यक्षा एवं प्रदेश पदाधिकारी अपने-2 क्षेत्रों में इसकी कमान संभालेगी और सदस्यता से संबंधित जानकारी अपने-2 क्षेत्रों के बने प्रभारियों को प्रदान करेंगी।

इन्हेंकिया प्रभारी नियुक्त: प्रदेशमहिला मोर्चा ने प्रभारी भी नियुक्त किए गए है। इसमें चंबा धनो देवी, कांगड़ा शोभा, गायत्री, पवना, अनिता, ऊना में बृजबाला, बिलासपुर ऊषा ठाकुर, मंडी सुमन ठाकुर, सुंदरनगर रमा शर्मा, कुल्लू अंजय बोद्ध, सोलन कमला शर्मा, शिमला कल्पना गौतम, महासू शशि कटोच, सिरमौर अनिता शर्मा और किन्नौर सुषमा मखैक, हमीरपुर में कमलेश कुमारी को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शिमला| भाजपाशिमला ग्रामीण मंडल ने शोधी,तारादेवी, बालूगंज तथा शगीण में सदस्यता अभियान को त