सोलन पुलिस नहीं उच्च अधिकारी करें जांच
भाजपामहिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रितु सेठी ने सोलन पुलिस अधीक्षक और एसएचओ सदर पर मामला को रफा दफा करने के आरोप जड़े हैं। शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को उन्होंने सोलन एसपी एसएचओ सदर को एक ऑनलाइन लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में विनय नाम के एक व्यक्ति ने उनके साथ रहने वाली लड़की के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने उसे उठाने की धमकियां देने के आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिस व्यक्ति पर उन्होंने युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाया उस व्यक्ति को बड़े नेताओं का संरक्षण है। सेठी ने आरोप जड़ा किया विनय की तस्वीरें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य के साथ है, जिससे लगता है कि उसे उनका संरक्षण हो सकता है।
युवती को उठाने की धमकी, अभद्र भाषा बोली
21नंवबर को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु सेठी उनके साथ रहने वाली लड़की के साथ अपनी जमीन पर कुछ काम करने के लिए गई। इस दौरान उनकी जमीन का चौथा पार्टनर प्रकाश राणा अपने दामाद विनय को लेकर वहां गया। वह दोनों जमीन में काम कर रही लेबर के साथ गाली गलौच करने लगे तथा लेबर को डंडों से मारकर भगा दिया। आरोप लगाया कि जब भाजपा नेत्री के साथ रहने वाली युवती ने विनय को रोकने की कोशिश की तो उसने युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसे उठाने तक की धमकियां दी। इस दौरान भाजपा नेत्री ने अपने पति योगेश सेठी को फोन किया। उन्होंने इसकी ऑनलाइन पुलिस में कंपलेंट दे दी। वहीं भाजपा नेत्री ने भी पुलिस अधीक्षक सोलन को फोन पर इसकी सूचना दी। उनका आरोप है कि पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची तो विनय ने पुलिस के सामने उनके साथ गाली गलौच की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। उन्होंने कहा कि वहां उन्होंने एक शिकायत पुलिस को लिखित भी दी। जबकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि यह मामला यौन उत्पीड़न का है। युवती के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसे उठाने की धमकियां दी गई। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
कोर्ट तक लेकर जाएंगी इस मामले को : भाजपानेत्री रितु सेठी ने कहा कि हादसे के बाद लड़की सदमे में है। उन्हें सोलन पुलिस पर विश्वास नहीं है। इसलिए मामले की जांच पुलिस के उच्