- Hindi News
- कुसुम्पटी भाजपा मंडल ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत
कुसुम्पटी भाजपा मंडल ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत
शिमला | भाजपाकुसुम्पटी मंडी ने ढली में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कुसुम्पटी भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत की और मंडल के सभी 18 ग्राम केंद्र अध्यक्षतों की बैठक करके उनके माध्यम से बूथ तक सदस्यता फार्म भेज कर पूरे विधान सभा क्षेत्र में प्राथमिक सदस्यता का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने सभी सदस्याें को सदस्यता के बारे में जानकारी दी और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप, प्रेम ठाकुर, देवराज कश्यप, प्रदीप शांडिल, दलिप ठाकुर, विशेष्ज्ञ तौर पर मौजूद रहे।