- Hindi News
- िजतेंद्र सुसाइड केस: पुलिस पहुंची मौके पर
िजतेंद्र सुसाइड केस: पुलिस पहुंची मौके पर
शिमला | मृतकजितेंद्र के परिजनों की शिकायत के आधार सुसाइड का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज करने के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस की टीम ने दोबार से घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं। लेेकिन टीम को घटनास्थल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अब उन सभी लोगों से भी पूछताछ करेगी। घटना के दिन जितेंद्र किस किस से मिला था। उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो आरोपियों को पूछताछ के लिए जल्दी ही पुलिस स्टेशन में तलब करेगी। डीएसपी बलबीर जसवाल ने कहा कि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि जितेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बार परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र की प|ी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।