पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगता आकलन शिविर नेरवा में 17 को

विकलांगता आकलन शिविर नेरवा में 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमलाजिला की चौपाल तहसील के सिविल अस्पताल नेरवा में जिला स्तरीय विशेष विकलांगता आकलन एवं जागरूकता शिविर 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला यूनुस ने बताया कि शिविर में चिकित्सा बोर्ड की ओर से ऐसे विकलांग व्यक्ति जिनकी विकलांगता की अभी तक जांच नहीं हुई है, का आकलन किया जाएगा तथा कम आय वाले विकलांग व्यक्तियों को व्हील चेयर, बैसाखी, स्टिक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति को अपने साथ संबंधित ग्राम पंचायत से जन्म तिथि का प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र तथा पांच नए स्टैंप साइज के फोटो लाने होंगे। विकलांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए शिविर में फोटोग्राफर की व्यवस्था भी की गई है। 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता आंके जाने पर संबंधित व्यक्ति का पहचान पत्र बनवाने के लिए 20 रूपए जमा करवाने होंगे।