- Hindi News
- छात्र हित में नहीं सोच रही सरकार: एसएफआई
छात्र हित में नहीं सोच रही सरकार: एसएफआई
शिमला| एसएफआईने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार आज के समय में छात्र हित में सोच कर ऐसे फैसले ले रही है जिससे छात्र शिक्षा से दूर होते जा रहे है। प्रदेश सरकार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भारी भरकम फीस को बढ़ा कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डाला है। एचपीयू की एसएफआई इकाई का कहना है कि प्रदेश सरकार के पास हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट 22 अक्टूबर को पहुंच गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक फीस को कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। इसको लेकर एसएफआई प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी मे है। एसएफआई का मानना है कि प्रदेश में हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। यूनिवर्सिटी प्रदेश सरकार ने फीस बढ़ोतरी कर छात्रों के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला है। एचपीयू इकाई अध्यक्ष नवनीत कौशल का कहना है कि प्रदेश सरकार जहां छात्रों को उच्चतर शिक्षा देने के वादे करती है, वहीं रूसा सिस्टम को लागू करके हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।