- Hindi News
- ऑप्टिकल फाइबर मामले में कांग्रेस के कई नेता संिलप्त
ऑप्टिकल फाइबर मामले में कांग्रेस के कई नेता संिलप्त
प्रदेशभाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि प्रदेश में आॅप्टिकल फाइबर केबल बिछाने में हुई अनियमितताओं भ्रष्टाचार के मामलो के उजागर होने से कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने ने कहा कि आॅप्टिकल फाइबर केबल बिछाने में हुए घोटाले से 4 अफसरों सहित 10 ठेकेदारों को सीबीआई कोर्ट शिमला ने जेल भेजा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक जिला सोलन, सिरमौर में केबल बिछाने के मामलो में सजा हुई है। बड़े-2 घोटाले सामने आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि आॅप्टिकल फाइबर केबल बिछाने में कांग्रेस के कई बड़े नेता संलिप्त हैं जिनके नाम अभी तक आए हंै। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कैंथू जेल भेजे गए हैं उनसे सहानुभूति दिखाने प्रदेश कांग्रेस के कई नेता कैंथू जेल पहुंचे है। जिससे स्पष्ट है कि इस घोटाले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का हाथ हैं।