पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैरोल से भागा हत्यारा हमीरपुर में दबोचा

पैरोल से भागा हत्यारा हमीरपुर में दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैमेंट के चक्कर में ठेकदार की हत्या: मनदीपभोरंज में लगमन्वी का िनवासी है। 12 मई, 2011 को उसने हमीरपुर के नजदीकी इलाके घारण ब्राह्मणां में शिमला के एक आईपीएच ठेकेदार सुभाष वर्मा का किसी पैमेंट को लेकर मर्डर किया था। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

हमीरपुर | शिमलाके एक ठेकेदार के मर्डर मामले में सजा-ए-याफ्ता कैदी को भोरंज पुलिस की टीम ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक सरकारी क्वार्टर से दबोचा। मनदीप मर्डर मामले में फरवरी, 2014 से पैरोल पर घर आया था। वह कंडाघाट जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल की छुट्‌टी की अवधि खत्म होने के बाद वह जेल नहीं गया। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के ऑर्डर निकाले थे। मनदीप कार चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन के रिमांड में भेज दिया।