- Hindi News
- सीडी मामला: वीरभद्र, प्रतिभा को बरी करने की अपील पर बहस
सीडी मामला: वीरभद्र, प्रतिभा को बरी करने की अपील पर बहस
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से संबंधित बहुचर्चित सीडी प्रकरण मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने इस मामले के दोनों आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। इस अपील को दायर करने में करीब 100 दिनों की देरी हुई है अत: दोनों पक्षों की ओर से देरी माफी के आवेदन पर लंबी बहस हुई।
कटवाल ने देरी के लिए घरेलू व्यवस्तता कारण बताया। कटवाल के अनुसार निचली अदालत ने दोनों आरोपियों के पक्ष में जल्दबाजी में फैसला सुनाया और साक्ष्यों को परखे बिना बरी कर दिया। मुख्यमंत्री की पेश दलिलों में विशेष न्यायाधीश वन शिमला के 24 दिसंबर, 2012 के फैसले को तार्किक उचित ठहराया है। न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने दलीलें सुनी। शेष दलीलें 29 दिसंबर को सुनी जाएंगी।