पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी फड़ी वालों को वैकल्पिक स्थान दें प्रशासन

रेहड़ी-फड़ी वालों को वैकल्पिक स्थान दें प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जोगेंद्रनगर/भराडू

सीटूसेसंबंधित रेहड़ी-फड़ी खोखा यूनियन जोगेंद्रनगर का एक प्रतिनिधिमंडल कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एसडीएम जोगेंद्रनगर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बस अड्डे के बाहर पिछले 27 वर्षों से खोखे चलाकर अपनी आजीविका कमाने वाले खोखा धारकों को उनके वर्तमान स्थान से हटाने से पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी खोखा धारकों को उनके वर्तमान स्थान से हटाने से पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें डीसी मंडी से मिलने और इस बारे खोखा धारकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक विचार करने वैकल्पिक प्रबंध करने को कहा था। उन्होंने कहा कि अब तो देश में वेंडर्स कानून भी बन गया है, जिसके तहत किसी भी रेहड़ी-फड़ी खोखा वाले को हटाने से पहले उन्हें बसाने का प्रावधान है। खोखा धारकों ने हाईकोर्ट शिमला में रिट पटिशन दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने उपरोक्त सिविल रिट पटिशन का निपटारा करते हुए खोखा धारकों को अपनी बहाली के लिए डीसी मंडी के पास जाने को कहा था और यह भी कहा था कि प्रार्थियों/याचिकाकर्ताओं की आजीविका को ध्यान में रखते हुए डीसी इस पर यथासमय विचार करें। प्रार्थियों/याचिकाकर्ताओं की बहाली के लिए कदम उठाने को भी कहा था। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खोखा धारकों ने 22 जनवरी, 2013 को कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से डीसी मंडी को ज्ञापन दिया। इस संबंध में अप्रैल 2013 को डीसी से मंडी में भी मिले डीसी ने भी एसडीएम जोगेंद्रनगर को खोखा धारकों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाने बारे कहा था। इसके बाद एसडीएम ने अप्रैल 2013 को ही एक बैठक अपने कार्यालय में बुलाई थी। जिसमें संबंधित विभागों सहित खोखा धारकों को भी बुलाया गया था। इस बैठक में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाने बारे सहमति बनी थी। लेकिन खोखा धारकों को अभी तक कोई स्थान उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी वेंडर्स एक्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जगह का चयन कर खोखा धारकों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि वेंडर्स कानून के तहत सभी रेहड़ी-फड़ी खोखा धारकों को नंबर प्लेट पहचान कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद प्रत