- Hindi News
- एचपीसीए से 6.5 करोड़ वसूलने में सरकार ने जताई असमर्थता
एचपीसीए से 6.5 करोड़ वसूलने में सरकार ने जताई असमर्थता
राज्यसरकारने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से साढ़े छह करोड़ की राशि वसूलने में असमर्थता जताई है। ये राशि सरकार ने एचपीसीए के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में करवाए मैचों के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए खर्च की गई है।
सरकार ने तर्क दिया है कि सितंबर 2014 से पहले सरकार ने ऐसी कोई पॉलिसी नहीं बनाई थी जिसके तहत वह एचपीसीए से सुरक्षा पर खर्ची गई राशि को वसूल सके। गृह विभाग का कहना है कि सरकार ने मैचों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई थी। यह राज्य सरकार का ही दायित्व बनता है कि वह प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखे। सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब एचपीसीए से उन सभी मैचों के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए खर्ची गई राशि वसूलेगी जो मैच व्यवसायिक होंगे। आईपीएल मैचों से सुरक्षा राशि वसूलने काे लेकर काफी विवाद हुआ था। विपक्ष में रहते कांग्रेस ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
11 में से 5 से वसूला मनोरंजन कर
सरकारनेकोर्ट को बताया कि 2010 से अब तक धर्मशाला स्टेडियम में 11 मैच हुए हैं। इसमें 9 आईपीएल और 2 अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। सरकार ने इन मैचों के दौरान साढ़े छह करोड़ खर्च किए हैं। पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए यह राशि खर्च की गई है। इसमें से 5 में ही मनोरंजन कर वसूला है।