पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोकेशनल कोर्स बीच में छोड़ने पर मिलेगा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट

वोकेशनल कोर्स बीच में छोड़ने पर मिलेगा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकेकॉलेजों में वोकेशनल कोर्सेज के दौरान यदि स्टूडेंट्स की नौकरी लग जाती है तो वह सर्टिफिकेट और डिप्लोमा का हकदार होगा। प्रदेश में शुरू हो रहे कम्यूनिटी कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू होगी। इसमें मल्टीपल एग्जिट और एंट्रेस की सुविधा छात्रों को दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने इसे मंजूरी दे दी है।

राजकीय महाविद्यालय पौंटा साहिब और नालागढ़ कॉलेज में पहले चरण में वोकेशनल कोर्सेज शुरू हो रहे हैं। दूसरे चरण में प्रदेश के 15 कॉलेजों में इसे शुरू करने की योजना है। इसमें सभी जिला मुख्यालयों के कॉलेजों के अलावा मुख्य शहरों को शामिल किया जाएगा।

दो रोज पहले इसको लेकर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) में वर्कशॉप आयोजित हुई। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्ट डाॅ. अमरदेव इस वर्कशाप में उपस्थित थे। कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सेज शुरू करने को केंद्र ने बजट भी जारी कर दिया है।

डिग्री वालों को ये फायदा

वोकेशनलकोर्सेज को बैचलर डिग्री की मान्यता मिलने से फायदा छात्रों को है। जो कोर्स उन्होंने किया है यदि उस में नौकरी नहीं मिलती तब भी उनकी डिग्री बेकार नहीं जाएगी। इसे ग्रेजुएशन के इक्वेलेंट माना जाएगा। सरकारी विभागों बोर्ड और निगमों में नौकरी में लगने के लिए यह डिग्री मान्य होगी।

ऐसेहोगा पाठ्यक्रम

वोकेशनलकोर्सेज के लिए पाठ्यक्रम तैयार कर दिया गया है। इनमें प्रेक्टिकल पर ज्यादा फोकस रहेगा। परीक्षाओं में 40 फीसदी ही थ्योरी पोर्शन रहेगा। 60 फीसदी प्रेक्टिकल होगा। छात्रों को ज्यादा प्रेक्टिकल ट्रेंड किया जाएगा। इसका मकसद छात्रों को प्रेक्टिकल शिक्षा देना है।

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से शुरू होंगे कोर्स

कम्यूनिटीकॉलेजोंमें उद्योगों की जरूरत के हिसाब से कोर्सेज शुरू होंगे। यs कोर्सेज एसोसिएटिड विद इंडस्ट्री होंगे। कॉलेजों में इन विषयों के लिए फैकल्टी संयुक्त होगी। छात्रों का चयन नौकरी के लिए कॉलेजों से ही किया जाएगा। पहले चरण में रिटेल, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी कोर्सेज शुरू किए जा रहे हंै। नालागढ़ में यह कोर्स शुरू हो रहा है। यहां पर टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी और पौंटा साहिब में फूड प्रोसेसिंग कोर्स पहले चरण में शुरू होगा। बाद में अन्य कोर्सेज को इ