- Hindi News
- शिविर में किया 25 लोगों का नाड़ी परीक्षण
शिविर में किया 25 लोगों का नाड़ी परीक्षण
आर्टऑफ लिविंग की ओर से वीरवार को श्री श्री ज्ञान मंदिर में नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. रुचि ने लोगों का परीक्षण किया। उन्होंने लोगों को अपनी दिनचर्या किस तरह से रखें किस तरह से खान पान पर ध्यान दें इसके बारे में भी जागरूक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
जागरुकहों लोग
आर्टऑफ लिविंग की मीडिया प्रभारी जीत राम पंवर ने बताया कि शुक्रवार को भी यह नाड़ी परीक्षण शिविर श्री श्री ज्ञान मंदिर में सुबह दस बजे से पांच बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना उद्ेश्य है।