बर्फबारी के दौरान लगाए जाएंगे बचाव दल
जिलाशिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें आईपीएच, बिजली, टेलीफोन, स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से पहली बार शिमला जिला के नारकंडा, खड्डा पत्थर समेत अन्य बर्फबारी वाले क्षेत्रों में भी इस बार बर्फ के दौरान बचाव दल लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में एक कंट्रोल रूप स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम को डीओईसी से लिंक किया जाएगा तथा बर्फबारी के दौरान संबंधित क्षेत्रों की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। इससे पहले केवल शिमला शहर में ही बर्फबारी से निपटने के लिए रणनीति तैयार की जाती थी।
क्या-क्याहोंगी तैयारी
बैठकमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। इसमें जिला प्रशासन बर्फ से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास बर्फ हटाने के लिए मशीनों की संख्या, बिजली बोर्ड की बर्फबारी के ली गई तैयारियों, टेलीफोन लाइनों को दुरूस्त करने के प्रावधान, आईपीएच की पानी की पाइपों के इंतजाम पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सभी विभागों को प्राथमिकता के तौर पर बर्फबारी के दौरान अलर्ट रहने के लिए भी कहा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 13 दिसंबर से बर्फबारी के संभावनाएं जताई गई है।
आज होगी बैठक
बर्फबारीसेनिपटने के लिए 12 दिसंबर को बैठक होगी। इस बार पहली बार शिमला शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी से निपटने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।। नीरजकुमार, एडीएम प्रोटोकॉल शिमला