- Hindi News
- बाइक चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
बाइक चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
बाइकचोरी करने के आरोप में छोटा शिमला पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक भी रिकवर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। छोटा शिमला की महिला मनोरमा ने पुलिस स्टेशन में बेटे की बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था।
शिकायत में महिला ने कहा था कि उसके बेटे ने घर के पास ही बाइक को पार्क किया था। अगली सुबह जब वह घर से बाहर निकला तो उसे अपनी बाइक दिखाई नहीं दी। बेटे ने पहले तो बाइक को आसपास के इलाके में तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत छोटा शिमला पुलिस थाना में की।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन मे जुट गई। प्रारंभिक जांच में कुछ अज्ञात लोगाें को पाइन विला के आसपास देखे जाने की बात पुलिस का पता चली। लोगों से पूछताछ के बाद संदिग्ध का हुलिए के बारे में पूरे तथ्य जुटाए पुलिस की टीम आसपास के इलाके में लोगों द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम को एक युवक हाथ लगा। उसे हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की बात कबूल ली। डीएसपी बलबीर सिंह जसवाल ने कहा कि आरोपी हेमराज से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी एक निजी विवि का छात्र है।