पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोल नंबर मिले नहीं, फिर भी छात्रों को देने होंगे ~ एक हजार

रोल नंबर मिले नहीं, फिर भी छात्रों को देने होंगे ~ एक हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रों पर एक और बोझ डाला है। यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षा के दौरान जिस छात्र को रोल नंबर नहीं मिला है और कट आफ लिस्ट में भी उसका नाम नहीं है, उन्हें एक हजार रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी। यह फीस मात्र एक पेपर की होगी। यदि छात्र उक्त छात्र चार पेपर देगा तो उसे चार हजार रुपए फीस चुकानी होगी। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फीस चुकाने की सूरत में छात्रों को बैठने नहीं दिया जाएगा।

भारीपड़ रहे आदेश

प्रशासनकी इस तरह के आदेश छात्रों पर भारी पड़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने एचपीयू की ओर से जारी निर्देशों की पालना की है, इसके बावजूद भी उनसे अतिरिक्त फीस वसूली जा रही हैं। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि छात्रों ने आधे अधूरे फार्म भेजे थे। जिस कारण उन्हें रोल नंबर जारी नहीं किए गए हैं। कट आफ लिस्ट में भी उनका नाम नहीं हैं। ऐसे में उनसे फीस ली जा रही है। उनका कहना है कि जिन सेंटरों में छात्रों से एक पेपर की फीस ली गई है, वह एचपीयू आकर अगले पेपर के लिए पूरे दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उन्हें भी अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल रहा हैं। छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। विवि इकाई के महासचिव सोहन पुंडीर का कहना है कि बीए फर्स्ट और सेकेंड की जो वार्षिक परीक्षा व्यवस्था के तहत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा देने का मौका तो प्रदान किया गया है, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश मिलने के कारण छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

इंटरनल एसेसमेंट नहीं

एचपीयूकी ओर से हाल ही में छात्रों को राहत दी गई है कि कॉलेजों में होने प्रैक्टिकल में अब इंटरनल एसेसमेंट नहीं होगी। अब सीधे ही छात्रों को प्रैक्टिकल के नंबर मिलेंगे। जबकि अभी तक इंटरनल एसेसमेंट के नंबर भी प्रैक्टिकल में जुड़ते थे, जिस कारण परीक्षा परिणाम जारी करने में दिक्कत हो रही थी। कॉलेजों की आपत्ति के बाद अब प्रशासन ने सीधे ही प्रैक्टिकल के नंबर भेजने के लिए कॉलेजों को आदेश जारी किए है। प्रशासन के इस फैसले से जहां छात्रों को राहत मिली है, वहीं फीस ज्यादा लेने से छात्रों पर बोझ पड़ा है।

हमीरपुर के अणु कॉलेज कॉलेज के परीक्षा सेंटर में छात्रा पूनम