पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसाइड मामला: चार लोगों से की पूछताछ

सुसाइड मामला: चार लोगों से की पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| जितेंद्रसुसाइड मामले में पुलिस ने वीरवार को चार लोगों से पूछताछ की है। यह चारों बयोलिया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर सुसाइड करने के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीसरे दिन वीरवार को एक पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस इस के बाद आरोपियों को भी पूछताछ के लिए जल्द बुलाएगी। इससे पहले बुधवार को पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर तथ्य जुटाए थे। जितेंद्र की आवाज को जिस मोबाइल में रिकार्ड किया गया था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस इस मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजेगी। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस को जितेंद्र के परिजनों ने बयान दिए हैं कि उनकी बहु और सास ससुर ने ही उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है