पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन 11 ने एमडी 11 को हराया

चेयरमैन-11 ने एमडी-11 को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश पावर कार्पोरेशन के द्वारा चेयरमैन इलेवन एमडी इलेवन के बीच वीरवार को फाइनल मैच खेला गया। मैच में चेयरमैन इलेवन ने एमडी इलेवन की टीम को सात विकेटों से हराकर जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ग्रांउड में खेला गया फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। मैच से पहले दोनों टीमों में खासा उत्साह दिखाई दिया। एमडी इलेवन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें एमडी इलेवन ने 12 ओवर में 70 रन का टारगेट दिया। चेयरमैन इलेवन की टीम के विनोद चौहान ने चार विकेट, अमरजीत सिंह ने दो विकेट और योगेश ने तीन विकेट गिराकर अपनी टीम को आगे बढ़ाया। मैच में चेयरमैन इलेवन की टीम ने 13 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर जीत हासिल की। चेयरमैन इलेवन की टीम के योगेश को मैन ऑफ मैच मैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला। इसके अलावा बैस्ट बॉलिंग का अवार्ड अमरजीत सिंह को मिला।

चैसमें राजेश को गोल्ड

इसमौके पर चैस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चैस प्रतियोगिता में राजेश ममगांई ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा आईपी सिंह ने सिल्वर मेडल राजेश ठाकुर ने ब्रोन्ज मेडल जीता। वहीं कैरम प्रतियोगिता में संदीप कु़मार ने गोल्ड मेडल, अनुज ने सिल्वर और वेद प्रकाश ने ब्रोन्ज मेडल हासिल किया।

हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन के द्वारा आयोजित मैच में खेलते खिलाड़ी।