- Hindi News
- अनुबंध कर्मियों से किए वायदे को पूरा करे सरकार
अनुबंध कर्मियों से किए वायदे को पूरा करे सरकार
सर्वअनुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार ने चुनावों में किए वायदों को पूरा करने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष डा. पवन सैनी ने कहा कि दो वर्ष बीतने के बाद भी सरकार अनुबंध कर्मियों से किए वायदे को पूरा नहीं कर रही है।
महासंघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कर्मियों तथा अधिकारियों को नियमित रूप से भर्ती करने के लिए जो प्रतिबंध लगा रखा है उसे तुरंत प्रभाव से खत्म करने की मांग उठाई है। यह एक ऐसा प्रतिबंध है जिसने युवाओं से उनके संवैधानिक अधिकार छीन लिए हैं। अनुबंध के नाम पर पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया जा रहा है। महासंघ 16 दिसंबर को एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी कि अध्यक्षता में सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। लंबित मांगो को उनके समक्ष रखेंगे। उन्होंने सभी विभागों/बोर्डों समितियों/निगमों में आरएंडपी के तहत नियुक्त अनुबंध कर्मियों कि मुख्य मांगों में डेट ऑफ जॉइनिंग से वरिष्ठता प्रदान करना, तीन वर्षों में नियमितीकरण प्रमुख है। महासंघ के चेयरमेन नरेंदर ठाकुर, महामंत्री कुशल मेहता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुलेरिया, रतन ठाकुर तथा सुरजीत भारद्वाज, प्रदेश संगठन मंत्री समीर राणा, सह संगठन मंत्री भूप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमर वालिया तथा अनूप गौतम ने यह जानकारी दी।