पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विंटर कैंप में क्रिएटिविटी तराश रहे नौनिहाल

विंटर कैंप में क्रिएटिविटी तराश रहे नौनिहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलोंमें छुटिटयां होने के बाद बच्चों के लिए विंटर कैंप क्लासिज आरंभ हो गई है। संजौली शैमराॅक स्मार्ट किडस संजौली में वीरवार से बच्चों के लिए पेटिंग की क्लासिज,योगा की क्लासिज, ग्रुप सांग अन्य चीजों को सिखाया जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल गुनीत कौर और निदेशक शीतल जीत कौर ने बताया कि पहले दिन बच्चों को थंब पेंटिंग और भिंडी पेटिंग बनाना सिखाया गया। इसके अलावा लड़कियों को नींबुड़ा पर डांस और लड़कों को कोई कहे कहता रहे पर डांस सिखाया गया। इसके अलावा बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योगा के टिप्स भी सिखाए गए।

यह सबके लिए ओपन है इसमें दो साल से आठ साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए पेटिंग, डांस, गीत, देश भक्ति गीत और याेगा सहित अन्य चीजों को सिखाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को वेस्ट मेटेरियल से समान बनाना सिखाया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल गुनीत कौर और निदेशक शीतल जीत कौर ने बताया कि दो वर्ष से आठ वर्ष आयु वर्ग के बच्चे इसमें भाग ले सकते है। यह क्लासिज सुबह 11 बजे से एक बजे तक लगाई जाएगी। इसमें जो भी बच्चे इसमें भाग लेना चाहते है वो इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। यह क्लासिज 25 दिसंबर तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि बच्चे घर पर टीवी देखते है जिसमें बच्चे अपना समय बर्बाद करते है। उन्होंने कहा कि यहां जो भी चीजें बनाना सिखाई जाएगी। इसमें अर्जुन , अनाहत, समरत, प्रभगुल, पारवी भारद्वाज, पृथ्वी राज चौहान, प्रभव शर्मा, रायना शर्मा, आईशा श्याल, शीशा श्याल, प्रभव शर्मा सहित अन्य बच्चों ने पेटिंग में हिस्सा लिया।

संजौली शैमरॉक स्मार्ट किडस स्कूल में बच्चों के लिए विंटर कैंप शुरु।