15 तक करे खेल परिसर में आवेदन
शिमला| इंदिरागांधी खेल परिसर में प्रवेश लेने के लिए बच्चे 15 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह तिथि पहले 10 दिसंबर तक थी, लेकिन शहर के स्कूलों में छुट्टियों में देरी होने के कारण तिथि को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। स्कूली छात्रों के लिए खेल परिसर में रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। बच्चे फिटनेस कॉमपलेक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताईक्वाडो, जूड्डो, कराटे, टेबल टेनिस और वालीवॉल खेलकूद गेम में आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने का समय 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।