पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदीप बने व्यापार मंडल सुन्नी के अध्यक्ष

प्रदीप बने व्यापार मंडल सुन्नी के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| व्यापारमंडल सुन्नी के चुनाव में प्रदीप शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र कुमार को 90 वोटों से परास्त करके प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। इसमें प्रदीप शर्मा को 128 वोट पड़े, जबकि राजेंद्र कुमार को 28 वोट मिले। चुनाव में कुल 168 वोट डाले गए थे। इसमें दो वोट खराब हुए। नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप शर्मा ने चुनाव जीतने के बाद सभी वोटरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कारोबारियों की समस्याओं को दूर करना है। वह सुन्नी शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ-साथ टैक्स संबंधी समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे।