पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसबीटी में एटीएम मशीन खराब

आईएसबीटी में एटीएम मशीन खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| अंतरराज्यीय बस अड्डे टूटीकंडी में एटीएम मशीन पिछले एक हफ्ते से खराब पड़ी है। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के एक मात्र बस अड़े में रोजाना सैकड़ों यात्री आते जाते रहते है। एटीएम मशीन खराब होने के कारण लोगों को खासी परेशानी के साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन एटीएम मशीन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हंै। राजधानी के बस अड्डे में सिर्फ एक एटीएम मशीन होने के कारण भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार एटीएम मशीन खराब होने के कारण दूसरी मशीन की व्यवस्था भी नही है, इससे रात को आने वाले यात्रियों को पैसों की जरूरत होती है, लेकिन मशीन चलने के कारण मुश्किल उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कई बार मशीन में पैसे नही होते। तो ऐसे में इन सुविधाओं के मिलने से यात्रियों पर इसका गहरा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। जहां कई बार यात्रियों ने मशीन चलने को लेकर शिकायत कराने पर भी कोई कदम नहीं उठाए गए है।