- Hindi News
- माॅल पर दो सौ खर्चने वाले फीस भी दे सकते हैं: सीएम
माॅल पर दो सौ खर्चने वाले फीस भी दे सकते हैं: सीएम
पुलिसद्वारा लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि को एक मुद्दा बना कर हिंसात्मक वातावरण तैयार करना सही नहीं है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार हर शिक्षण संस्थान में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना चाहती है। इसके लिए छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।
भास्कर न्यूज | शिमला
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने शनिवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दो टूक शब्दों में फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब छात्र मालरोड पर घूमते हुए 200 रुपये खर्च कर सकते हैं तो वs विश्वविद्यालय की फीस भी दे सकते हैं। उनकी इस बात से साफ है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी का फैसला फिलहाल वापस नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में छात्र फीस वृद्धि को मुद्दा बना कर प्रदेश विश्वविद्यालय में हिंसात्मक माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर लिया है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश के साथ लगते अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में जितनी फीस है, बढ़ोतरी के बावजूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस ढांचा उससे काफी कम है।
एचपीयूमें भर्ती शुरू
हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय में हर विभाग में खाली पदों को भरने के लिए भी प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों की भर्ती के लिए विवि प्रशासन की आेर से विज्ञापन जारी कर दिया है। ऐसे में छात्रों की आैर से शैक्षणिक माहौल खराब करने के लिए किए जा रहे आंदोलनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।