पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएस नेगी प्रमोट, अब तीन मुखिया की दौड़ में

एसएस नेगी प्रमोट, अब तीन मुखिया की दौड़ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | आईएफएसअधिकारी एसएस नेगी को पद्दोन्नत हो गए हैं। एसीएफ से पद्दोन्नत कर उन्हें पीसीसीएफ बनाया गया है। वे 1980 बैच के आईएफएस अधिकारी है। डीपीसी की बैठक में उनकी पद्दोन्नति को हरी झंडी दे दी गई है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। प्रमोशन के साथ ही विभाग में अब तीन पीसीसीएफ रैंक के अधिकारी हो गए हैं। विभाग के मुखिया इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके स्थान पर कौन विभाग का नया मुखिया होगा। इसके लिए डीपीसी शीघ्र होनी है। इसमें आईएफएस अधिकारी एस श्रीवास्तव, जेएस वालिया और एसएस नेगी के नाम पर चर्चा हो सकती है।