पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने चार एचएएस अफसर बदले

सरकार ने चार एचएएस अफसर बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सरकारने 4 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एक अन्य को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला रघुवीर सिंह वर्मा को सचिव राज्य समाज कल्याण बोर्ड, अतिरिक्त सचिव मत्स्य बाबू राम कमल को अतिरिक्त नियंत्रक भंडार के पद पर तैनाती दी है। इस पद से आईएएस अधिकारी हंस राज शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। आरटीओ कांगड़ा राकेश वर्मा को आरटीओ कुल्लू (उड़नदस्ता और सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड भाग चंद नेगी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला लगाया गया है। सरकार ने अतिरिक्त सचिव कार्मिक एवं राजस्व डॉ. मान सिंह को अतिरिक्त सचिव मत्स्य के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।