30 साल तक बनेंगे फॉरेस्ट गार्ड
राज्यकेबेरोजगार छात्रों को राहत भरी खबर है। वन विभाग ने वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) के भर्ती और पदोन्नति नियमों में बड़ा बदलाव किया है। फॉरेस्ट गार्ड लगने के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। वन रक्षक लगने के लिए पहले 27 साल आयु सीमा निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 30 साल कर दिया है। गार्ड लगने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्लस टू कर दी है।
वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फॉरेस्ट गार्ड पर प्रमोशन देने के लिए परीक्षा होगी। उर्त्तीण होने वालों को वन रक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के नए आरएंडपी रुल्स बनाए हैं। राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है।
इन्हें एक दो रोज में अधिसूचित कर दिया जाएगा। वन विभाग में 400 वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरु होगी। आयु सीमा में तीन साल की छूट मिल जाने से सैकड़ों युवा फिर से नौकरी के लिए पात्र हो जाएंगे। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने माना कि आरएंडपी रुल्स में बदलाव किया गया है। एक दो रोज में इस की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।