- Hindi News
- पांडिचेरी खेलने जाएगी राज्य सचिवालय की टीम
पांडिचेरी खेलने जाएगी राज्य सचिवालय की टीम
राज्यसचिवालय की टीम पांडिचेरी में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विस कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने जाएगी। यह प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से शुरू होगी। शनिवार को सचिवालय सेवाएं खेल सेवा नियंत्रण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड ने प्रदीप जसवाल को चांद शर्मा की जगह बोर्ड का नया सदस्य नियुक्त किया। बाेर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि यहां पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। सचिवालय में जिम स्थापित किया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि सचिवालय में समय-समय पर इंटर ब्रांच खेल गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी, इसमें टेबल टेनिस,बैडमिंटन जैसे खेल शामिल होंगे। बोर्ड भविष्य में कर्मचारियों की फिटनेस को बनाए रखने के लिए सचिवालय से रिज तक हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा।