छात्राओं को दी नए िवषयों की जानकारी
शिमला | इग्नूरीजनल सेंटर निदेशक डॉ. पूनम सिंह शनिवार को सेंट बीड्स कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर में उपस्थित रही। वह पहली बार सेंट बीड्स कॉलेज में पहुंची। इसका उद्देश्य छात्राओं को नए कोर्सिस के लिए प्रेरित करना था, ताकि छात्राएं नए विषयों में अपनी रूचि दिखा सकंे। इस दौरान कॉलेज प्रिसिंपल डॉ. बीना जोन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बैठक में कॉलेज प्रिसिंपल सहित इग्नू स्टडी सेंटर का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। साथ ही बैठक में कोर्स से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। डॉ. अंजली धीमान प्रोग्राम इनचार्ज की ओर से नए कोर्स में आई छात्राओं का स्वागत किया गया और नए विषयों से संबंधित जानकारी भी दी गई। बैठक के बाद भी अंजली धीमान ने छात्राओं से बातचीत की और नए कोर्स का काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया।