पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िशक्षक िरसर्च में करें काम: बालकृष्ण

िशक्षक िरसर्च में करें काम: बालकृष्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | बाहरायूनिवर्सिटी में शनिवार को शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बाहरा यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट, लॉ, होटल मैनेजमेंट और बेसिक साइंसिज के शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में एचपीयू से सेवानिवृत्त प्रो. बालकृष्ण बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्टेटिस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसिज के शिक्षकों को फेकल्टी को रिसर्च क्षेत्र में अधिक कार्य करने की सलाह दी, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। कार्यशाला के दौरान दलजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन यूनिवर्सिटी में पहले भी किए जा चुके हैं। इस कार्यशाला में जिला भर के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सत्यव्रत, डॉ. अकुंडा, डॉ. सुशील चौधरी, प्रदीप प्रेम, सुरेश कुमार के अलावा जिला भर से आए कई शिक्षक भी मौजूद थेे।