पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों को लालबत्ती देने पर फैसला 23 को

विधायकों को लालबत्ती देने पर फैसला 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| प्रदेशविधायकों को लालबती देने का मामला फिर से चर्चा में है। प्रदेश के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल कई बार इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुका है। परिवहन विभाग की आेर से इसका प्रस्ताव तैयार कर ला विभाग से मंजूरी ले चुका है। अब 23 सितंबर यानि मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसे लाया जा सकता है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस मामले को मंत्रिमंडल में लाया जाएगा। फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। एचआरटीसी पेंशन संबंधी मामले पर भी चर्चा की संभावना हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) में वर्ष 2003 से पहले कर्मचारियों को पैंशन संबंधी मामले को भी मंत्रिमंडल के समक्ष लाया जा सकता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को ही लालबत्ती के इस्तेमाल की अनुमति है। साथ ही अधिकारियों में मुख्य सचिव को छोड़ अन्य अधिकारियों को लालबत्ती लगाने की अनुमति नहीं है। राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव के अतिरिक्त निगम और बोर्डों में मनोनीत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को भी लालबत्ती के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।