सरकार ने 4 एचएएस अधिकारी बदले
शिमला | सरकारने 4 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। एक अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला रघुवीर सिंह वर्मा को सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड, अतिरिक्त सचिव मत्स्य बाबू राम कमल को अतिरिक्त नियंत्रक भंडार के पद पर तैनाती दी है। आरटीओ कांगड़ा राकेश वर्मा को आरटीओ कुल्लू उड़नदस्ता और सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड भाग चंद नेगी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला लगाया गया है। अतिरिक्त डॉ. मान सिंह को सचिव मत्स्य का जिम्मा दिया है।