फार्म भरने की तिथि 30, रिजल्ट आया नहीं
शिमला | विविने एमए के फार्म भरने की तिथि 30 सितंबर तक रखी गई है। जबकि अभी तक एमए पहले सेमेस्टर के रिजल्ट नहीं आए है। ऐसे में छात्र सेकंड सेमेस्टर के पेपर कैसे भरेंगे। अब छात्र असमंजस की स्थिति में अा गए है कि वह फार्म को कैसे भरेंगे। एमए के साथ डिप्लोमा कोर्स, एलएलबी, बीए एलएलबी, पांच वर्षीय पर्यटन प्रबंधन पाठ्यक्रम, बीएचएम के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें नियमित सेमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें रिअपीयर के फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है।