सीडी मामले में दो अफसरों से पूछताछ
शिमला | वीरभद्रसिंह और उनकी धर्मप|ी प्रतिभा सिंह के तथाकथित सीडी मामले में विजिलेंस ने पूर्व एसपी विजिलेंस हृदयेश बिष्ट और रिटायर्ड इंस्पेक्टर दयासागर से पूछताछ की। दोनों को विजिलेंस थाने में तलब किया गया था। इन पर आरोप है कि इन्होंने गवाहों के झूठे बयान पर हस्ताक्षर करवाए थे। इस मामले में वीरभद्र सिंह जिला न्यायालय से क्लीन चिट मिल चुकी है। शिमला निवासी ने इस मामले में विजिलेंस में शिकायत की है कि इसमें अनियमितताएं बरती गई हैं।