डिफॉल्टर कर्मियों से होगी रिकवरी
शिक्षाविभागमें कार्यरत बैंक डिफॉल्टर कर्मचारियों के लोन की रिकवरी सैलरी से होगी। लोन की किस्त को कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी से काटा जाएगा। राज्य कोऑपरेटिव बैंक ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग ने सभी डीडीओ ऑफिसर को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ अवस्थी की तरफ से यह पत्र शिक्षा विभाग को जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के तहत राज्य के स्कूलों, कॉलेज के अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने राज्य सहकारी बैंक से लोन ले रखा है। कई समय पर बैंक के लोन की किस्त को नहीं दे पा रहे हंै। बैंक की तरफ से इन कर्मचारियों को कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद लोन की अदायगी नहीं हो रही है। अब बैंक की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्मचारी अधिकारी के ट्रांसफर होने की सूरत में भी रिकवरी होगी। एचओडी को निर्देश दिए हैं कि यदि इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो इसकी सूचना दी जाए।